भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर इस समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, और इस ट्रेंड को देखते हुए अब Stellantis ने Leapmotor ब्रांड को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है।
Leapmotor भारत में तीसरा ऐसा BEV ब्रांड होगा जो ऑपरेशन शुरू करेगा। इससे पहले BYD ने 2021 में भारत में अपनी शुरुआत की थी और VinFast भी इस साल के अंत तक अपने EV मॉडल्स के साथ एंट्री करेगा।
Jeep और Citroën ब्रांड के साथ हमारी पहले से मजबूत उपस्थिति है और हमें भारतीय बाजार की रणनीतिक महत्ता और अपार संभावनाओं की गहरी समझ है।
Stellantis ने पहले ही घोषणा की थी कि Leapmotor को भारत में CY24 (Calendar Year 2024) के अंत तक लाया जाएगा।